बिहार में अपराधी हुए बेलगाम, बेगूसराय में दिनदहाड़े बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय
इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बीजेपी नेता को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी है, लॉक डाउन के बीच में ही बेगुसराय में एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है, इस गोलीबारी में तीन व्यक्ति को गोली लगने की पुष्टि पुलिस प्रसाशन के द्वारा हुई है।
मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के कैथमा गांव में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री धीरज अपने दो सहयोगी के साथ खड़े थे तभी बाइक सवार दो अपराधी आकर गोलीबारी की घटना को अंजाम देते हुए रफूचक्कर हो गए, इलाज के लिए धीरज को जबतक अस्पताल लाया गया लेकिन तबतक काफी देर हो गयी थी, और धीरज कुमार की मृत्यु हो गयी । वहीं दो अन्य घायल का इलाज किया जा रहा है, पूरी घटनाक्रम में आपसी विवाद पुरानी रंजिश में गोलीबारी की बात सामने आ रही है। पुलिस मौके पर मामले की जांच में लगी है शव को पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भेजा गया है।

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

Post a Comment

Previous Post Next Post