बखरी में पेड़ गिरने से पूर्व पैक्स अध्यक्ष की मौत, एक घायल अस्पताल में इलाजरत

बेगूसराय
: बखरी थाना क्षेत्र के निशिहारा गांव मे आज अहले सुबह अचानक एक बड़ा पेड़ गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ वहां पूर्व पैक्स अध्यक्ष 62 वर्षीय वासुदेव यादव अपने मित्र विजय सिंह के साथ खड़े होकर बात कर रहे थे। जिस वजह से वह उसकी चपेट में आ गये और पेड़ से दबकर उनकी मौत हो गई। वहीं उनके मित्र विजय सिंह भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वासुदेव यादव अपने खेत की ओर जा रहे थी इसी दौरान उन्हें उनके मित्र विजय कुमार मिल गये और दोनो पेड़ के नीचे खड़े होकर  बात करने लगे।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन घटना की सूचना देने के 2 घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और पूर्व पैक्स अध्यक्ष की लाश वहीं पड़ी रही। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ के नीचे से उनकी बॉडी को निकाला गया।

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

Post a Comment

Previous Post Next Post