बेगूसराय : एक तो कोरोना का मार ऊपर से आंधी तूफान. कई लोगों का घर उजड़ा

छौड़ाही : जिले में सोमवार को शाम में एकाएक तेज आंधी के साथ हुए बारिश और ओलावृष्टि से सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। कई घर का छप्पर उड़ गया तो घर पर पेड़ गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लगभग 35 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी के चपेट में आकर अमारी पंचायत के रमजानपुर टोला में नीम पेड़ घरों पर उखड़ कर गिर पड़ा। विश्वनाथ शर्मा, अमरजीत शर्मा, जानकी देवी, पिंकी देवी, मुश्ताक आलम, मोहम्मद मोहीद, दिनेश शर्मा, धनेश्वर सहनी, मोहम्मद नजमूल, तनवीर समेत 17 लोगों का घर छतिग्रस्त हो गया।

वहीं बिजली पोल ऐनूल के घर पर गिर पड़ा। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।दूसरी तरफ मटिहानी गांव में तेज रफ्तार हवा, बारिश एवं ओलावृष्टि के चपेट में आकर मटिहानी निवासी सुनील यादव एवं बच्चन यादव के घर छप्पड़ छतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा प्रखंड के अन्य गांव में भी नुकसान की सूचना है।सीओ सुमंतनाथ ने राजस्व कर्मचारी को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट समर्पित करने का आदेश दिया है।

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

Post a Comment

Previous Post Next Post