खगड़िया: बिहार में कोरोना संक्रमण से पीड़ितों के आँकड़े दिन- ब दिन बढ़ता जा रहे हैं। अगर खगड़िया जिला की बात करें तो खगड़िया जिला में भी संक्रमण बहुत ही तेजी से अपना पाँव पसार रहा है। खगड़िया जिला के सदर प्रखण्ड अन्तर्गत बेला सिमरी गाँव में भी कोरोना के तीन संक्रमित मरीज मिलने से इलाके में दहसत का माहौल है।
बिहार फाइट्स कोविड 19 के ट्वीटर पेज से मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिला के बेला सिमरी गाँव में भी कोरोना के तीन संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी मिली है जिनकी आयु क्रमशः 44, 57 और 18 वर्ष बताया गया है, तीनो पुरुष हैं। कोरोना पॉजिटिव के साथ भेदभाव के कारण नाम गोपनीय रखा गया है।
