डीएम ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन , स्वच्छता तथा मास्क की उपयोगिता पर प्रत्येक प्रखंड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यशाला का आयोजन भी किया जायेग। वहीं उन्होनें सभी वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वैसे लाभूकों का जिनका अब तक शौचालय निर्माण का कार्य नहीं हो पाया है अबिलंब पूर्ण कराया जाय। इनमें एल.ओ.बी तथा एन.एल.ओ.बी वर्ग शामिल हैं और इसके लिए स्वच्छाग्रहीयों की चयन प्रक्रिया को पुनः क्रियान्वयन कराने का निर्देश दिया।
साथ ही उन्होनें पूर्व के स्वच्छाग्रहीयों के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया। वही सिविल सर्जन पर नराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने सदर अस्पताल में बने शौचालय की साफ – सफाई एवं परिसर में फैले गंदगी को फौरन हटाने तथा अस्पताल में उपलब्ध दवईयों के एक्सपायरी का सत्यापन प्रतिवेदन की मांग की।
वहीं डीएम ने कहा कि सामुदायिक शौचालय निर्माण में एकरूपता होने के साथ पेंटिंग का कार्य में प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता होगी या जिविका समूहों द्वारा कराये जाने की बात कही। साथ ही सभी वरीय पदाधिकारियों को प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर दिनांक 15.06.2020 तक 50 सामुदायिक शौचालय निर्माण कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लोकापर्ण करवाने का भी निर्देश दिया।