इपोकैलिक वायरस आया तो पृथ्वी की आधी आबादी को निगल जाएगी: माइकल ग्रेगर एम डी

सिडनी: कोविड 19 का कहर पूरी दुनियाँ लगातार जारी है। ऐसे ही एक और बड़े खतरे को लेकर ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टर माइकल ग्रेगर एमडी ने दुनियाँ को चेताया है कि, अगर हम अपने खान पान के आदतों में समय रहते बदलाव नही करते हैं तो एक समय ऐसा आएगा जब इपोकैलिक वायरस से उत्पन्न होनेवाली महामारी दुनिया की आधी आबादी को निगल जाएगी |
इपोकैलिक वायरस की विभीषिका के सामने कोरोना वायरस तो कुछ भी नही है। उन्होंने फूड हैबिट पर लिखे अपने एक बुक “हाऊ टू सर्वाइव ए पेंडमिक” में लिखा है कि जिस तरह दुनियाँ अपनी खान-पान की आदतों को लेकर पूरी तरह मिट और चिकन पर निर्भर है, यह कोरोना वायरस के भी अत्यधिक खतरनाक वायरस को निमंत्रण के संकेत हैं।
इससे बचने के लिए हमें शाकाहारी जीवन को अपनाना होगा, चिकन व माँस के उत्पादन को या तो बन्द करना होगा या इसके तौर तरीकों में अप्रत्याशित बदलाव करना होगा, क्योंकि अभी जिस तरह से चिकन की फार्मिंग की जा रही है, ऐसे स्थान या वातावरण इपोकैलिक वायरस को पनपने के लिए आदर्श हैं।

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

Post a Comment

Previous Post Next Post