1 अगस्त को मिला बेला सिमरी पंचायत के वार्ड नं० 09, 10 और 12 में 8 कोरोना पॉजिटिव, अब तक नही हुआ बफर जोन का निर्धारण

खगड़िया : जिले के सदर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत बेला सिमरी के वार्ड नं० 09, 10 और 12 में दिनाँक 1 अगस्त 2020 को हीं 8 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि जिला जिलाधिकारी के द्वारा की गई। इन वार्डों के संक्रमित व्यक्ति के घर के आसपास के घरों व सम्पूर्ण क्षेत्र को काँटेन्मेंट जॉन व अन्य क्षेत्र को बफर जोन निर्धारित करते हुए इसे सील करने के लिए रेपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) का गठन भी किया गया। किन्तु आज 4 अगस्त तक न तो काँटेन्मेंट और न ही बफर जोन निर्धारित किया गया न हीं इन क्षेत्रों को सील किया गया।
जो जिले  में कोरोना प्रसार रोकने के लिए काम करने वाली टीम और प्रशासनिक पदाधिकारी की कार्यशैली पर प्रश्न खड़ी करती है 

 

खगड़िया जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष व पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के द्वारा निम्नलिखित पदाधिकारियों को रेपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) में नामित और सूचीबद्ध किया गया।

नोडल पदाधिकारी :

  1. श्री शत्रुन्जय कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता, खगड़िया मो० न०- 9473191421
  2. श्री आलोक रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खगड़िया , मो० न०- 9431800022

अतिरिक्त प्रतिनियुक्त पदाधिकारी :

  1. श्री धर्मेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया मो० न० 9473191422
  2. श्री आलोक रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खगड़िया मो० न०-9431800022
  3. श्री राजेश कुमार राजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, खगड़िया मो० न०- 9431818275
  4. श्री अम्बिका प्रसाद, अंचल अधिकारी, खगड़िया मो० न०- 8544412612
  5. श्री परेन्द्र कुमार पाल, ओ० पी० अध्यक्ष, गंगौर मो० न०- 9801597018
  6. श्री शत्रुधन प्रसाद सिन्हा, प्रखंड प्रबंधक, केयर इंडिया खगड़िया मो० न०- 9308365053
  7. श्री रजनीश कुमार, युनिसेफ मो० न०- 7004548142

बेला सिमरी पंचायत के वार्ड नं० 12 के वार्ड आयुक्त श्रवण कुमार शर्मा ने खगड़िया जिलाधिकारी से बेला सिमरी पंचायत वार्ड नं० 09, 10 और 12 के काँटेन्मेंट और बफर जोन निर्धारित कर इन क्षेत्रों को सील करने की अपील की है।

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

Post a Comment

Previous Post Next Post