सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बांका


 अमरपुर, बांका पथ पर कुंडा पुल के समीप बाइक दुर्घटना में मकदुमा के एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकदुमा के कैलाश साह अपने ससुराल रजौन थाना क्षेत्र के मधाय गांव जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि पुल पर पहले से ही एक भैंसे का शव पहले से ही पड़ा हुआ था।

ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि रात के अंधेरे में भैंसें पर उनकी नजर नहीं पड़ी तथा बाइक उससे टकरा गई, जिसमें वह बाइक से गिरकर जख्मी हो गए तथा उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि शायद किसी वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। महगामा के एक व्यक्ति की नजर मकदुमा से लौटने के क्रम में वहां गिरे व्यक्ति पर पड़ी।

उसने उन्हें मृत देख मकदुमा में अपने परिचित को फोन कर इसकी जानकारी दी। मकदुमा से लोगों के आने के बाद मृत व्यक्ति की पहचान हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

Post a Comment

Previous Post Next Post