बेगूसराय, गंगौर ओपी क्षेत्र के बेला चौक पर ट्रैक्टर के ठोकर से दो व्यक्ति घायल निजी क्लिनिक में भर्ती।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की संध्या बखरी थाना अंतर्गत परिहारा ओपी क्षेत्र के सांखू निवासी बालगोविंद तांती का 30 वर्षीय पुत्र मोटरसाइकिल सवार परवेज तांती एवं पीछे में बैठा हुआ उनके ही एक संबंधी का 10 वर्षीय बच्चा किसी काम से बेला बाजार आया हुआ था।
कि अचानक तेज रफ्तार से आ रही ट्रेक्टर चालक ने अपना संतुलन खोते हुए उक्त बाइक सवार में जबरदस्त ठोकर मार दिया।
जिसमे बाइक सवार व पीछे बैठा बच्चे के सिर में ट्रैक्टर का बोल्ट से छेद हो गया। वही बाइक सवार परवेज तांती का भी सर फट गया। घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया।
प्राथमिक इलाज करते हुए उक्त बच्चे को नाजुक हालत बताते हुए बेगूसराय रेफर किया गया जहां उक्त बच्चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है।
इधर ट्रैक्टर व चालक का पहचान गंगौर ओपी क्षेत्र के बेला निवासी योगेंद्र केशरी का पुत्र संटू केशरी बताया जाता है। घटना के संबंध में गंगौर ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना मेरे संज्ञान में है घायल का इलाज फिलहाल निजी क्लीनिक में चल रहा है। घायल के परिजनो की व्यस्तता के कारण आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन मिलते ही विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
