सावधान ये बेगूसराय है यहाँ अपनी अकड़ अपना जेब में रखें क्योंकि महज एक गुटखा के लिए होती है हत्या


बेगूसराय
: बदमाशों ने जिले में एक डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है। घटना बेगूसराय शहर के पॉश इलाका हरहर महादेव चौक की है। जहां कथित तौर बेगूसराय में गुरुवार की रात बदमाशों ने गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में दुकानदार समेत दो को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक पर की है।

बाइक सवार दो बदमाश गुरुवार की रात गुटका खरीदने और इसके बाद दुकानदार और बदमाशों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक समेत पान दुकानदार की गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक पान दुकानदार की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी सहदेव सिंंह का पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई। जबकि बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक की पहचान नागदह गांव के रौशन कुमार के रूप में की गई है।

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

Post a Comment

Previous Post Next Post