BIHAR-SAMASTIPUR-मुफस्सिल थाना के राजखंड गांव स्थित एक आवासीय परिसर से गुरुवार देर रात पुलिस ने 102 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया।
उसकी पहचान राजखंड निवासी इस्लाम के रुप में हुई है। उक्त आवासीय परिसर से चोरी छिपे अंग्रेजी शराब के कारोबार की सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब समेत एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
Tags
Crime
