पटना में नाबालिग लड़की से 5 लोगों ने किया गैंगरेप, बहलाकर ले गया था एक युवक, फिर चार साथियों के साथ किया रेप


पटना
-पटना जिले के फतुहा में एक महादलित नाबालिग लड़की से  दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात की है। नाबालिग लड़की की उम्र 15 साल है। घटना के बारे में डीएसपी मनीष सिन्हा ने बताया है कि मामले की जानकारी गुरुवार रात को ही मिली थी। 



दुष्कर्म के इस मामले में पीड़िता के परिवार ने पांच को आरोपी बनाया है। फिलहाल पुलिस इनमें से चार को गिरफ्तार कर चुकी है। पीड़िता का 164 का बयान दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों में से एक से उसकी पहले से जान पहचान थी। उस रात वही उसे बहलाकर पुनपुन नदी किनारे ले गया था। वहां पहले से चार अन्य युवक मौजूद थे, जिन्होंने पीड़िता को डरा-धमका कर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। 

फिर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। बाद में पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और मामले की जानकारी पिता को दी। पिता ने महिला थाना को फोन किया, जहां से फतुहा थाने को इसकी जानकारी दी गयी

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

Post a Comment

Previous Post Next Post