बिहार एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी नरेद्र तिवारी को किया गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश


 PATNA : बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ की टीम ने कुख्यात अपराधी नरेन्द्र तिवारी को पटना से गिरफ्तार किया है. नरेन्द्र तिवारी छपरा जिले के चित्रवालिया गाँव का निवासी है. पुलिस को गिरफ्तार अपराधी की कई मामलों में तलाश थी. 

उसपर छपरा और दिल्ली में मामले दर्ज है. गिरफ्तार अपराधी पर आरोप हैं की उसने फिरौती के लिए दिल्ली से एक चार वर्षीय बच्चे का अपहरण किया था. जिसे छपरा जिले से बरामद किया गया था. 

एसटीएफ की टीम गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ करने में जुटी है. वहीँ एसटीएफ की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.  

बताते चलें की बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है. शराब कारोबारियों, अवैध हथियार तस्करों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. ताकि अपराधियों के मंसूबे को विफल किया जा सके. 

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

Post a Comment

Previous Post Next Post