मोबाइल रिचार्ज कराने गई मासूम के साथ रेप, अस्पताल में भर्ती.मोबाइल दुकानदार ने किया रेप


 BIHAR- लखीसराय जिले में पीरी बाजार थाना क्षेत्र में एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए शुक्रवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हालांकि यह घटना बुधवार की दोपहर की ही बताई जा रही है। शुक्रवार की शाम जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, तब बच्ची ने मां को इन सारी बातों की जानकारी दी। घर परिवार के बीच पूरे मामले की जानकारी होने के बाद परिजन बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक बच्ची बुधवार की दोपहर मोबाइल में रिचार्ज कराने के लिए घर के ही नजदीक एक रिचार्ज सेंटर गई थी। इसी दौरान दुकानदार ने बच्ची को बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर बुला लिया और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

नासमझ बच्ची घर पहुंचने के बाद भी इन बातों की जानकारी परिजनों को नहीं दे सकी। गुरुवार को तबीयत खराब होने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। घटना को अंजाम देने वाला दुकानदार शकुनी यादव का पुत्र मनोज यादव बताया जा रहा है।

 
यहां डॉक्टरों ने बच्ची का उपचार शुरू कर दिया है। बच्ची का इलाज कर रहे डॉ विभीषण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का ही प्रतीत हो रहा है। बच्ची की इलाज की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल बच्ची को दवाइयां दी जा रही है। इधर देर रात कबैया थाना को इसकी सूचना दे दी गई है। शिकायत की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

Post a Comment

Previous Post Next Post