पटना में महिला की मर्डर,दहेज के लिए गला दबाकर विवाहिता की हत्या


 BIHAR-नौबतपुर थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में शुक्रवार को दहेज के लिए मारपीट कर एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकेश मिस्त्री की पत्नी ऊषा देवी (25 वर्ष) का शव जब्तकर थाने ले आई।

 ऊषा के पिता जगदीश मिस्त्री के बयान पर पुलिस ने पति मुकेश, सास सीता देवी, ससुर राम अयोध्या मिस्त्री, देवर उमेश मिस्त्री एवं ननद पूजा कुमारी पर नामजद एफआइआर दर्ज की है।

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि सीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के लिये शव दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा जाएगा।

जगदीश मिस्त्री ने बताया कि दहेज में बेटी के ससुरालवाले बाइक की मांग कर रहे थे। जबकि वे साम‌र्थ्य के अनुसार 2015 में दहेज देकर नौबतपुर थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव निवासी राम अयोध्या मिस्त्री के पुत्र मुकेश मिस्त्री से पुत्री की शादी की थी। 

शादी के बाद से सोने की चेन की मांग की जाने लगी। चेन दे दिया गया तो बाइक की मांग करने लगे। अंत में ऊषा की गला दबाकर हत्या कर दी गयी।

 शुक्रवार की दोपहर एक बजे के आसपास पड़ोसी ने फोन कर घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पहुंचे तो बेटी का शव पड़ा था। ससुरालवाले फरार थे।

 दुल्हिन बाजार में आहर से मिला किसान का शव : थाना क्षेत्र के पनसुही गांव में आहर में डूबने से 50 वर्षीय किसान राजेंद्र चौधरी की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह राजेंद्र शौच के लिये निकले थे। 

दोपहर तक घर नहीं लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान कर्णपुरा मौजा आहर पर पनसुही गांव के कुछ युवक नहाने पहुंचे थे। उनके पैर में धोती फंसी तो शव की जानकारी हुई।

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

Post a Comment

Previous Post Next Post