शिवहर: जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के हथसार में जनसंपर्क के लिए निकले जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी सह पूर्व राजद नेता श्रीनारायण सिंह पर हमला कर दिया गया। बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान श्रीनारायण सिंह और उनके दो समर्थक समेत तीन को गोली लगी। तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। श्रीनारायण सिंह को तीन गोली लगी है। जिसके बाद इलाज के दौरान मौत हो गया।
शिवहर में जनसंपर्क को निकले प्रत्याशी पर अंधाधुंध फायरिंग, दो समर्थकों को भी लगी गोली
📅 प्रकाशित:
समर्थकों द्वारा तीनों को इलाज के लिए सीतामढ़ी ले जाया गया। लेकिन, रास्ते मेें ही एक समर्थक की मौत हो गई। जबकि, एक समर्थक को सीतामढ़ी के नंदीपत मेमोरियल
हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। उधर, स्थानीय लोगों ने दो बदमाशों को पिस्टल के साथ दबोच बेेरहमी से पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुरनहिया थानाध्यक्ष द्वारा दोनों बदमाश को इलाज के लिए शिवहर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। वारदात को चुनावी साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है।
