DESK-CBSE 12th Compartment result 2020 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के नतीजे आज जारी कर दिए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी वो सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर भी स्टूडंट्स नतीजे चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि परीक्षा में 59.43 फीसदी स्टूडंट्स पास हुए हैं।
http://cbseresults.nic.in/class12_compt_2020/Class12th20Compt.htm
सीबीएसई दसवीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 22 से 28 सितंबर और 12वीं 22 से 29 सितंबर तक आयोजित की गईं थी। सीबीएसई 10वीं में इस बार 1,50,198 स्टूडेंट्स और 12वीं के 87,651 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई थी। गौतलब है कि सीबीएसई ने 24 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि 12वीं क्लास की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे 10 अक्टूबर तक जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई 12वीं के के बाद अब जल्द ही 10वीं का रिजल्ट भी जारी हो जाए। दरअसल कोरोना के चलते स्टूडेंट्स का सिलेबस काफी पीछे चल रहा है।
