BREAKING NEWS बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस


 पटना - इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है जहां नीतीश कैबिनेट के एक मंत्री का देहांत हो गया है. बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी के विधायक विनोद कुमार सिंह का देहांत दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हुआ है. दरअसल, विनोद कुमार सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद उन्हें पिछले कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंत्री विनोद सिंह के निधन की जानकारी खुद उनके पीए राजीव रंजन ने दी है.


मंत्री विनोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे और उनकी गिनती बिहार बीजेपी के कद्दावर नेताओं के रूप में होती थी.

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

Post a Comment

Previous Post Next Post