📅 बिहार समाचार 24 • ताजा अपडेटFacebookYouTubeWhatsApp

बिहार समाचार 24

खबर से कोई समझौता नहीं

BREAKING NEWS
ताजा खबरों के लिए बिहार समाचार 24 से जुड़े रहें • बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले •

बिहार समाचार 24 में आपका स्वागत है

बिहार और देश-दुनिया की ताजा खबरें, राजनीति, क्राइम, खेल, मनोरंजन और शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें पढ़ें।

📰 ताजा खबरें

LATEST NEWS

PM Kisan की 7वीं किस्त जारी, 2000 रुपये खाते में आने का SMS नहीं आया तो ऐसे चेक करें Status


 पीएम किसान सम्मन निधि की 7वीं किस्त का इंतजार कर रहे लोगों के खातों में पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पैसा भेज दिया है। गेहूं, सरसों की बुवाई कर चुके किसानों को इस पैसे की बेहद जरूरत है। इससे वो अपने खेत में सिंचाई और खाद की व्यवस्था कर सकते हैं। इसका असर भी दिख रहा है। पीएम किसान की वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) ही खुल नहीं रही थी। हालांकि अब वेबसाइट खुल रही है और आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

अगर आपने योजना के तहत अपना नाम रजिस्टर करा चुके हैं तो घर बैठे पीएम किसान सम्मान निधि की ताजा लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका बहुत आसान हैं।

 

ऐसे जानें आपको अब तक कितनी किस्त मिली

  • पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का विकल्प मिलेगा
  • यहां ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
  • नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए।
  • आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।
  • सातवीं किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।

यदि आपको ‘FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये किस्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।

लिस्ट में ऑनलाइन देखने के लिए आसान स्टेप

  • वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं।
  • यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें
  • इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट

 

Facebook

Total Visitors

Search This Blog

Blog Archive

Videos

3/Food/recent-videos

Advertise here

Contact Form

Name

Email *

Message *

Followers



ADVERTISE HERE

ADVERTISE HERE

विज्ञापन

विज्ञापन
Advertise

About Us

मिडिया क्षेत्र से जुड़े चन्द ऐसे लोगों का सामूहिक प्रयास है जो अपने कलम से इंकालाब लाने का हौसला रखते हैं।जो सच की तलाश के लिए पत्थरीले रास्तों पर चलने से परहेज नहीं करते हैं। यह मंच आपको उन खबरों से रु-ब-रु कराने का प्रयास करता रहेगा जो खबर अनसुनी, अनकही, और उपेक्षित रह जाया करती है।एक ऐसा मंच जहां समस्त पत्रकार, लेखक, और आम जन को विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय, विचार, पक्ष, लेख, लिख सकते हैं।

लाइफ स्टाइल

विज्ञापन

आपका विज्ञापन यहाँ

Sponsered

रिपोर्टर बनें

📰 अपने क्षेत्र की खबर हमें भेजें

खबर के साथ फोटो/वीडियो, स्थान और तारीख भेजें।

ईमेल: samacharbihar088@gmail.com

खबर खोजें

Popular Posts

मैं पति के साथ नहीं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं, प्रेमी संग महिला मुखिया फरार

बिहार: सीतामढ़ी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है शायद यह मामला जिले के लिए पहला मामला माना जा सकता है। दरअसल एक महिला मुखिया (मुखियाइन) को अपनी पंचायत के एक युवक से प्यार हो गया। प्यार परवान कुछ इस कदर चढ़ा की मुखियाइन अपने तीन बच्चे और पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। यह मामला है जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के खाप खोपराहा पंचायत की है। जहां अचानक पंचायत के मुखियाइन 38 वर्षीय रेखा देवी 9 मार्च को फरार हो गई।

खगड़िया: सहरसा समस्तीपुर रेलखंड के पहरजा और इमली स्टेशन के बीच ट्रेन के नीचे आने से एक लावारिश की हुई मौत

 सहरसा समस्तीपुर रेलखंड के पहरजा और इमली स्टेशन के बीच गाड़ी के नीचे आने से एक कि मौंत हो गई है। शव की पहचान नही हो सकी  है | बताते चले की यह घटना खगड़िया सदर प्रखण्ड अन्तर्गत बेला सिमरी पंचायत के मुसहरी ढाला के पास सहरसा समस्तीपुर रेलखंड के पहरजा और इमली स्टेशन के बीच सुबह में घटी है।  शव की स्थिति इतनी क्षत-विक्षत है कि उसे पहचान पाना उसके परिजनों के द्वारा भी मुश्किल है। शव का सर धर से अलग हो चुका है। ताजा समाचार मिलने तक शव की शिनाख्त नही हुई थी तथा गंगौर ओपी पुलिस का कही अता-पता नही था, शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। रिपोर्ट - सुमन कुमार झा 

बड़ी खबर : बिहार के सारे स्कूल और कॉलेज बंद, सीएम नीतीश की बैठक के बाद बड़ा फैसला

  बिहार के सारे स्कूल और कॉलेज बंद, सीएम नीतीश की बैठक के बाद बड़ा फैसला   PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए बिहार सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने 4 से 12 अप्रैल तक बिहार के सभी स्कूल और कॉलेज को बंद करने का फैसला लिया है.  शनिवार को कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का बड़ा फैसला लिया. साथ ही सभी सार्वजनिक समारोह में सीमित संख्या में लोगो के शामिल होने का निर्देश भी जारी किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है. आपको बता दें कि सीएम ने बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार में स्कूलों को फिर से बंद करने का संकेत दिया था.  बुधवार को बिहार में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों पर नीतीश ने आज हाईलेवल की बैठक की, जिसमें सूबे के तमाम आलाधिकारी मौजूद थे. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिस तरीके से पूरी दुनिया में कोरोना के मामले बढ़े हैं, उसका असर बिहार पर भी देखने को मि रहा है. बिहार में भी कोरोना ...

अभी-अभी : आज जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखे अपना परिणाम

बिहार बोर्ड फिर रचेगा इतिहास। परीक्षा के 29 दिन बाद जारी होगा इंटर का आज रिजल्ट : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को तीन बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे। इसकी जानकारी बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी।उन्होंने बताया कि रिजल्ट घोषित करने के मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे। बिहार बोर्ड लगातार तीसरी बार देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। समझिए यह जोरदार सियासी खेल.... सीएम नीतीश बेइज्जती खुलेआम कराते हैं माफी बंद कमरे में मांगते है, अपमान का घूंट पीकर भी बीजेपी खामोश क्यों रहती है ये है पूरी इनसाइड स्टोरी! https://youtu.be/1J-rtTAB30o इंटर परीक्षा समाप्त होने के महज 29 दिन में रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अगर मूल्यांकन की बात करें तो मूल्यांकन समाप्त होने के छह दिनों के अंदर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। बोर्ड की मानें 2021 की तुलना में इस बार 10 दिन पहले रिजल्ट की घोषणा होगी। इंटर परीक्षा 2021 का रिजल्ट 26 मार्च को घोषित किया गया था, जो अपने आप...

कटिहार : छठी क्लास के दो बच्चों के खाते में आए 900 करोड़ रुपये तो अपना अकाउंट चेक करने उमड़ पड़े गांव के लोग

Katihar News: बिहार के कटिहार में हुई इस घटना के बाद गांव के सभी लोग दंग हैं. इस मामले की जानकारी मिलते के बाद ही बैंक प्रंबंधन ने दोनों खातों से रकम निकासी पर रोक लगा दी है. कटिहार. न कोई स्क्रैच कूपन, न ही लकी ड्रॉ, ना ही “कौन बनेगा करोड़पति” के गेम शो से मिली कोई राशि फिर भी बिहार के एक गांव के लोग बैंक में लाइन लग के अपना खाता और बैलेंस चेक कर रहे हैं.  दरअसल ऐसा हुआ इसलिए है क्योंकि गांव के दो स्कूली बच्चों के खाते में रातो-रात इतनी रकम आ गई जितनी किसी बड़े बिजनेस टायकून के खाते में भी शायद नहीं आती. बैंक द्वारा भेजी गई राशि के बाद पूरे इलाके में लोग अपना-अपना खाता जानने के लिए अब आतुर हो रहे हैं. पूरा मामला बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड पस्तिया गांव से जुड़ा है जहां बुधवार की शाम से ही हर कोई अपना खाता चेक करवाने के लिए आतुर है. दरअसल उत्तरी बिहार ग्रामीण बैंक में खाता धारक कक्षा 6 में पढ़ने दो बच्चों के खाते में एक साथ करोड़ो रुपए की राशि आ गई. कक्षा 6 में पढ़ने वाले आशीष के खाते में 6 करोड़ 20 लाख 11 हज़ार 100 सौ रुपए और गुरु चरण विश्वास के खाते में 905 करोड़ से अधिक...

बिहार में खगडि़या जिला के बहियार इलाके में रेलकर्मचारी का मिला शव,अज्ञात अपराधियों ने की हत्या।

  खगडिय़ा-   परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला- बलहा के बीच नास बहियार में बीते बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। आरंभिक जांच-पड़ताल में सामने आया कि युवक की हत्या मंगलवार की रात कर अज्ञात अपराधियों ने हत्‍या कर शव को उक्त बहियार में फेंक दिया। युवक का चेहरा क्षत-विक्षत था। शुक्रवार को उक्त शव की पहचान हो गई है। परबत्ता थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि उक्त शव की पहचान भागलपुर जिले के बाथ थाना अंतर्गत कुमेठा के सन्नी मिश्रा के रूप में हुई है। सन्नी मिश्रा रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी करता था। मंगलवार की रात वह घर से ससुराल जाने के नाम पर निकला था। लेकिन ससुराल नहीं पहुंचा। सन्नी मिश्रा का सुसराल भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में गौरीपुर में था। लेकिन ससुराल वाले भागलपुर शहर में रहते हैं। अब तक हत्या के मामले का पर्दाफाश नहीं हुआ है। मृतक सन्नी के स्वजन भागलपुर से परबत्ता के लिए चल दिए हैं। मृतक सन्‍नी के पिता संजय मिश्रा हैं। घटना की सूचना मिले पर कुमैठा गांव में मातमी सन्‍नाटा पसरा हुआ हे। स्‍वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बता दे कि वह घर में एकलौता कमाने वाला य...

बिहार में प्रेमी संग फरार हो गयी 3 बच्चों वाली पंचायत की मुखिया, सीतामढ़ी में पति का रो रोकर बुरा हाल

  बिहार : प्रेमी के साथ फरार हो गयी इस पंचायत की महिला मुखिया, तीन बच्चों और पति को छोड़ा : बिहार में प्रेम-प्रसंग का अजीबोगरीब चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शादीशुदा महिला मुखिया को अपने पंचायत के ही एक युवक से ऐसा प्यार हो गया कि प्यार में दोनों जीने मरने का कसमें खाने लगे. बात इतनी आगे बढ़ गई कि मुखिया ने अपना घर-परिवार तक छोड़ दिया. अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर मुखिया घर से फरार हो गई. पहले तो परिवारवालों ने कई कयास लगाए लेकिन बाद में जब पता चला कि मामला लव..इश्क और प्यार से जुड़ा हुआ है तो उनके पैर तले भी जमीन सरक गई. बिहार में प्रेमी संग फरार हुई महिला मुखिया... पति बच्चे सब छोड़ गई .. देखिए पूरी खबर https://youtu.be/HWO2GMl-Q0I लेडी मुखिया के प्रेम-प्रसंग का यह मामला सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के खाप खोपराहा पंचायत की है, जहां अचानक पंचायत की मुखिया 38 वर्षीय रेखा देवी 9 मार्च को फरार हो गई. काफी खोजबीन और मशक्कत करने के बाद मुखिया पति के द्वारा स्थानीय थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है जिसमें गांव के ही तीन लोगों को आरोपित किया है. मुखिया पति ने बता...

BSEB 12TH RESULT 2021: बिहार बोर्ड आज किसी भी वक़्त जारी कर सकता है इंटरमीडिएट का रिजल्ट

  छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल दर्ज करनी होगी BSEB Bihar Board 12th Results 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट परीक्षाओं का रिजल्ट शनिवार शाम को जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. छात्र लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं. इस बार बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 फरवरी से 13 फरवरी 2021 तक आयोजित की गई थीं. इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 13.5 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. रिजल्ट ऐसे कर सकते है चेक जिन छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को अपनाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं- 1.सबसे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं. 2.जब आप वेबसाइट खोलेंगे, तो आपको होम...

बिहार- भागलपुर की बेटी नेहा झा ने बढाया बिहार का मान, धारावाहिक श्यामतुलसी में जबरदस्त प्रदर्शन

  बिहार- भागलपुर की बेटी नेहा झा ने बढाया बिहार का मान, धारावाहिक श्यामतुलसी में जबरदस्त प्रदर्शन  पटना - चैनल जीगंगा के बहुचर्चित टेलीविजन धारावाहिक श्यामतुलसी में बिहार भागलपुर की बेटी अभिनेत्री नेहा झा लगातार नजर आ रही है । नेहा झा ने धारावाहिक श्यामतुलसी में अभिनय कर एक नई उपलब्धि हासिल की है । चंदा क्रिएशन एवं अतुल्यम फिल्मस के बैनर तले बने इस धारावाहिक को देशभर के उत्तर भारतीय लोगों ने  बेहद पसंद किया है ।  वही पिछले पांच महीने से टेलीविजन पर प्रसारित हो रहें । इस धारावाहिक में बिहार भागलपुर गाँव की बेटी नेहा झा ने प्रमुख भुमिका निभाकर दर्शकों के बीच एक विशिष्ट पहचान कायम की है । प्रसिद्ध फिल्मकार रामानंद सागर की पौत्री एवं चर्चित धारावाहिक निर्मात्री मीनाक्षी सागर और विजय यादव व संजय यादव ने इस धारावाहिक का निर्माण किया है । इसके लेखक बिहार के मुजफ्फरपुर के नवीन झा है । जबकि कैमरामैन के दायित्व का निर्वहन धर्मेन्द्र विश्वास ने निभाया है ।  धारावाहिक की कहानी गाँव के साधारण परिवार की लड़की श्यामा के इर्दगिर्द घूमती रहती है । जिसके सांवले रंग होने के कारण ...

बड़ी खबर : शादीशुदा देवर के साथ भागी भाभी, रेलवे स्टेशन पर दोनों ने खाया जहर, देवर की मौत

डेस्क।  नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां प्रेम प्रसंग में घर से भागे देवर और भाभी ने मंगलवार की प्रातः हरनौत रेलवे स्टेशन पर जहर खाकर लिया । इस घटना में देवर की मौत हो गई जबकि भाभी का इलाज बिहार शरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा है । बताया जाता है कि अस्पताल के प्रभारी को सूचना मिली थी हरनौत रेलवे स्टेशन पर एक युवक और युवती ने जहर खा लिया है । इसी सूचना पर 102 नंबर की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को हरणौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से दोनों को गंभीर हालत सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया । दोनों हरनौत के ही रहने वाले हैं। मृतक हरणौत के विंदेश्वरी यादव का पुत्र कुंदन कुमार बताया जाता है । लोगों का कहना है कि यह दोनों 2 महीने से घर से भाग गए थे और उनके नाम से परिवार वालो ने थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी । इस प्रेम प्रसंग का सबसे बड़ा पहलू यह है कि लड़का भी शादीशुदा है और लड़की भी।

📰 बिहार समाचार 24 से जुड़ें

क्या आप अपने क्षेत्र की खबरें हमारे तक पहुंचाना चाहते हैं?

रिपोर्टर बनें और अपने क्षेत्र की खबरों को आवाज दें।

📧 Email: samacharbihar088@gmail.com

REPORTER बनें