बिहार के सारे स्कूल और कॉलेज बंद, सीएम नीतीश की बैठक के बाद बड़ा फैसला PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए बिहार सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने 4 से 12 अप्रैल तक बिहार के सभी स्कूल और कॉलेज को बंद करने का फैसला लिया है. शनिवार को कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का बड़ा फैसला लिया. साथ ही सभी सार्वजनिक समारोह में सीमित संख्या में लोगो के शामिल होने का निर्देश भी जारी किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है. आपको बता दें कि सीएम ने बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार में स्कूलों को फिर से बंद करने का संकेत दिया था. बुधवार को बिहार में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों पर नीतीश ने आज हाईलेवल की बैठक की, जिसमें सूबे के तमाम आलाधिकारी मौजूद थे. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिस तरीके से पूरी दुनिया में कोरोना के मामले बढ़े हैं, उसका असर बिहार पर भी देखने को मि रहा है. बिहार में भी कोरोना ...