मैं पति के साथ नहीं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं, प्रेमी संग महिला मुखिया फरार
बिहार: सीतामढ़ी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है शायद यह मामला जिले के लिए पहला मामला माना जा सकता है। दरअसल एक महिला मुखिया (मुखियाइन) को अपनी पंचायत के एक युवक से प्यार हो गया। प्यार परवान कुछ इस कदर चढ़ा की मुखियाइन अपने तीन बच्चे और पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। यह मामला है जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के खाप खोपराहा पंचायत की है। जहां अचानक पंचायत के मुखियाइन 38 वर्षीय रेखा देवी 9 मार्च को फरार हो गई।