पटना: बड़ी खबर आ रही है राजधानी पटना से जहां शुक्रवार का चौथा कोरोना अपडेट जारी किया है. स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक नए 15 संक्रमित मामलों के साथ बिहार में कुल मरीजों की संख्या 1033 हो गई है.
जिन जिलों में संक्रमित मरीज मिले हैं उसमें सबसे ज्यादा मामले बिहार के मधेपुरा के हैं जहां पर कुल 7 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. जबकि किशनगंज में 2, सुपौल में 2, सहरसा में 3 और भोजपुर में एक मामले की पुष्टि हुई है.
बड़ी खबर : बिहार में एक साथ मिले 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा पहुंचा 1033 पर
by Suman kumar jha
-
0
