लाइव खगड़िया: जिले के इस्थित शारदा गिरधारी कॉलेजमें वन कोरेंटाइन सेंटर में रह रहे एक प्रवासी मजदुर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की शाम दम फूलने की शिकायत पर उन्हें कोरेंटाइन सेंटर से इलाज के लिए गोगरी के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहाँ ईलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई . बताया जाता है कि मृतक दो साल से डायबिटीज का मरीज था.
मृतक विगत 13 मई को अपनी पत्नी के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से लौटा था. जिसके बाद कवारेंटाईन किया गया था. मामले पर जिलाधिकारी अलोक रंजन घोष ने बताया है कि मृतक को कोरोना संदिग्ध मानते हुए उनके निकट संपर्क के सभी लोगों का सैंपल लेकर उसकी जाँच कराई जाएगी.
