बड़ी खबर : बिहार पुलिस का गुंडागर्दी, नाबालिग बच्चे का नाम गुंडा लिस्ट में डाला,बच्चे पर 107 की करवाई


बिहार- दरभंगा
-आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर संदिग्धों पर निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 107 की कार्रवाई में बहादुरपुर थाना की पुलिस से बड़ी लापरवाही सामने आई है।


 जिसमे नवटोलिया मोहल्ला निवासी दिनेश राम के 11 वर्षीय नाबालिग के विरुद्ध भी 107 की कार्रवाई की गई है। इसे लेकर उसे नोटिस भी दिया गया है। जिसमे दरभंगा सदर न्यायालय अनुमंडल दंडाधिकारी की ओर से शनिवार को सदर अनुमंडल न्यायालय में उपस्थित होकर 50 हजार रुपए की बांड भरवाने की बात नोटिस भेज कर बताया गया है।

जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शांति बनाए रखने व चुनाव के समय किसी प्रकार की हरकत नहीं हो इसे लेकर 50 हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। 

इस नोटिस के बाद नाबालिग बच्चे के परिजन काफी ज्यादा आक्रोशित होकर थाने पर पहुंचकर अपने नाबालिग पुत्र के साथ बहादुरपुर थाने के इंस्पेक्टर इंचार्ज अखिलेश कुमार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। 

जिसके बाद अखिलेश कुमार ने बच्चे को देख स्थानीय चौकीदार को बुलाकर फटकार लगाते हुए नाबालिग छात्र के नाम को उस सूची से हटाने की बात को स्वीकार कर परिजन को आश्वासन दिया।

थानेदार ने कहा जांच के बाद हटेगा नाम

बहादुरपुर थाने के इंस्पेक्टर इंचार्ज अखिलेश कुमार ने बताया कि स्थानी चौकीदार की ओर से नाम चिह्नित कर थाने को दिया जाता है। जिसके बाद 107 की कार्रवाई की जाती है। 

बच्चे के पिता पर पूर्व में एफआईआर हुई थी, इसलिए उसके पिता पर भी हुआ है। नाबालिग पर भी हो गया है, इसको लेकर नाबालिग बच्चे से आधार स्कूल की पहचान पत्र ले लिया गया है। उसका नाम 107 की कार्रवाई में से हटा दिया जाएगा।

सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद ने कहा कि अगल नाबालिग लड़के का नाम 107 की कार्रवाई की सूची में दर्ज की गई है, तो उसकी जांच कर किसी स्तर पर गलती हुई है और क्यो हुई। इसे लेकर स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। मानवीय भूल है तो फिर जांच कर बच्चे का नाम हटाना है और वैसे भी सत्यापन कर बच्चे का नाम हटाना ही है।

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

Post a Comment

Previous Post Next Post