BIHAR-BEGUSARAI-शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने विष्णुपर स्थित डॉ. मधुलिका के क्लिनिक के समीप एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में स्वजनों ने हेमरा स्थित डॉ. शशिभूषण शर्मा के क्लिनिक में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति कुमार ने बताया कि घायल की पहचान विष्णुपुर निवासी विजय ठाकुर ने 28 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार झा के रूप में हुई है।
स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी की। गोली मुकेश के बाएं कंधे में लगी है। गोलीबारी के कारणों की पड़ताल के लिए स्वजनों से पूछताछ की जा रही है। घायल के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
