नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के झंडापुर पुलिस ने मंगलवार अहले सुबह बिहपुर एन एच 31 बस स्टैंड के समीप एक स्कार्पियो से विदेशी शराब को बरामद कर लिया है , हांलाकि शराब की होम डिलीवरी करने जा रहा
स्कार्पियो चालक पुलिस देख भागने में सफल रहा । जानकारी मुताबिक स्थानीय झंडापुर पुलिस की गश्ती दल को देख शराब होम डिलीवरी करने वाला शख्त भाग गया, पुलिस ने समीप जाकर स्कार्पियो को देखा तौ विदेशी शराब दिखा।मामले को लेकर झंडापुर थानाध्यक्ष शिव प्रसाद रमानी ने बताया कि मौके से 130 बोतल विदेशी शराब जब्त कर लिया गया है , अज्ञात स्कार्पियो चालक व मालिक के खिलाफ जानकारी जुटाई जा रही है । प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है , जल्द शराब की डिलीवरी करने वाले अज्ञात शख्स की गिरफ्तारी की जायेगी।
Tags
# bihar news
# biharpolice
#130 bottle wine
#BREAKING NEWS
#case
#election 2020
#jhandapur police
#khagarialivenews
