खगड़िया के कुख्यात सुरेश यादव को STF ने किया अरेस्ट, 25 हजार का पुलिस ने रखा था इनाम


 खगड़िया: बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पुलिस ने अब अपराधियों की धर पकड़ तेज कर दी है. पुलिस लगातार कुख्यातों को उनके सही ठिकाने पर पहुंचाने में जुट गई है. 

खगड़िया में एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात सुरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. सुरेश यादव 25 हजार का इनामी बदमाश है. पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी.

सुरेश यादव पर हत्या और रंगदारी के केस दर्ज हैं. पुलिस 2018 में शहर के मीड रोड में पदुमलाल की हत्या के मामले में सुरेश यादव को खोज रही थी. बताया जाता है कि सुरेश ने कई बार पुलिस को चुनौती भी दी है.

बताया जाता है कि एसटीएफ को यह सूचना मिली की कुख्यात सुरेश यादव सरेंडर करने की फिराक में है. उसके बादएसटीएफ और पुलिस ने छापेमारी करके सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब सुरेश से पूछताछ कर उसके गुनाहों के डिटेल को खंगालेगी

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

Post a Comment

Previous Post Next Post